मीरापुर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता अज़ीम जैदी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के पैदल मार्च में शामिल हुए। यह मार्च कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन रिवीजन (SIR) के विरोध में इंडिया गेट से सुप्रीम कोर्ट तक निकाला गया। जैदी सोमवार सुबह ही अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे।
इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा और बिहार के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल थे। अज़ीम जैदी ने भी अपने समर्थकों के साथ इसमें हिस्सा लिया और विपक्ष की मांगों का समर्थन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा पक्का करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। विपक्ष ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.