लेखक और शायर मुंतज़िर फिरोज़ाबादी का नया काव्य संग्रह शहज़ादी प्रकाशित गया है। हिंद युग्म प्रकाशन से आई इस पुस्तक में आधुनिक हिंदी-उर्दू शायरी, गजल और नज्मों के जरिए जज्बातों और संवेदनाओं को अभिव्यक्त किया गया है। वर्तमान में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में कार्यरत मुंतज़िर फिरोज़ाबादी इससे पहले महान शायर जौन एलिया के जीवन और उनकी शायरी पर केंद्रित पुस्तक जौन एलिया एक अजब गजब शायर का संपादन कर चुके हैं। यह पुस्तक पाठकों के बीच लोकप्रिय हुई और बिक्री के मामले में भी इसे सफलता मिली। अब उनकी नई मौलिक कृति शहज़ादी से साहित्य जगत को उम्मीदें हैं। मुंतज़िर फिरोज़ाबादी ने बताया कि शहज़ादी केवल कविताओं का संग्रह नहीं है, बल्कि जज्बातों और आधुनिक संवेदनाओं को महसूस करने का एक सफर है।
इसमें शायरी के अलग-अलग रंगों के माध्यम से पाठकों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play