मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक्शन क्यों नहीं लिया? चिदंबरम ने किया खुलासा – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने खुलासा किया कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर विचार किया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव विशेषकर अमेरिका के कहने पर युद्ध की राह नहीं चुनी। चिदंबरम के अनुसार तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस समेत कई वैश्विक नेताओं ने भारत को युद्ध शुरू न करने की सलाह दी थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले ने भारत को हिलाकर रख दिया था। पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने 175 लोगों की जान ले ली थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर विचार किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव, खासकर अमेरिका के कहने पर भारत ने युद्ध की राह नहीं चुनी।
यह खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने किया है। उनके इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखा हमला बोला है।

चिदंबरम ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 26/11 के बाद भारत सरकार ने सैन्य जवाब देने पर गंभीरता से विचार किया था। लेकिन अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस समेत वैश्विक नेताओं ने भारत से युद्ध शुरू न करने की सलाह दी।
चिदंबरम ने कहा, “पूरी दुनिया दिल्ली पर दवाब बना रही थी कि ‘युद्ध मत शुरू करो’।” इस दबाव और विदेश मंत्रालय व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की सलाह के बाद सरकार ने सैन्य कार्रवाई को टाल दिया।

यह भी पढ़ें- अमित शाह पर टिप्पणी मामला: राहुल को कोर्ट से छूट मिलेगी या नहीं? मानहानि मामले में फैसला चार अक्टूबर को

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News