मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर गिरा फॉल्स सीलिंग का हिस्सा, हादसे में एक यात्री घायल – Jagran

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।
मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 के बाहर फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरा।
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर छत का हिस्सा गिरा।
हादसे में एक व्यक्ति घायल, तुरंत उपचार मिला।
एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से एक बड़ी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।
बता दें कि यह हादसा रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के व्यस्त टर्मिनल-2 के बाहर हुआ। यहां अचानक छत का एक हिस्सा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उसकी स्थिति को संभाला जा सके।
गौरतलब है कि हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने इस बात की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है कि आखिर छत का हिस्सा क्यों और कैसे गिरा।
इसके साथ ही, आसपास के पूरे इलाके की फॉल्स सीलिंग की संरचनात्मक मजबूती की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News