मुंबई लोकल ट्रेन में टला बड़ा हादसा, लेडीज कोच में पैसेंजर के बैग में फटा पावर बैंक – Jagran

मुंबई में दादर से बदलापुर जा रही लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया, जिससे आग लग गई।
मुंबई लोकल ट्रेन के डिब्बे में पावर बैंक फटा।
दादर-बदलापुर लोकल ट्रेन में पावर बैंक फटा।
घाटकोपर स्टेशन के पास हुई यह घटना।
यात्रियों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर दादर से बदलापुर जा रही सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया और उसमें आग लग गई।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पहुंचने वाली थी।
मिली जानकारी के अनुसार पावर बैंक फटने के बाद बैग में आग लग गई और देखते ही देखते महिला डिब्बे में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में भारी दहशत फैल गई। सतर्क यात्रियों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए जलते हुए बैग को ट्रेन के डिब्बे से बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में यात्री का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद घबराए यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। उधर, लोकल ट्रेन सर्विस DBL-2 को दोपहर 12:51 बजे से 12:53 बजे के बीच घाटकोपर स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए रोका गया।
रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों ने ट्रेन की पूरी जांच की और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा टीम के एक कर्मचारी ने अलार्म चेन को ठीक किया और घटना की तस्वीरें लीं, हालांकि जिस यात्री का बैग था, उसकी जानकारी दर्ज नहीं की जा सकी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News