मुक्का मारा-नाली में गिराया और घसीटा, फिर भी बैग नहीं छोड़ा; बदमाशों को हराने वाली अनीता का एटा SSP ने किया सम्मान – ssp ilamaran honored anita chauhan who fight with miscreants etah crime news in hindi – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
एटा के जैथरा कस्बे में अनीता चौहान ने बहादुरी से बाइक सवार बदमाशों का मुकाबला कर अपना बैग बचाया। उनकी हिम्मत से प्रभावित होकर एसएसपी ने उन्हें सम्मानि …और पढ़ें
एसएसपी ने किया अनीता को सम्मानित।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, एटा। जैथरा कस्बा में रात का अंधेरा था। पंकज ज्वेलर्स गली का सुनसान रास्ता और एक परेशान हाल महिला को घर पहुंचने की जल्दी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के हाथ में पकड़े बैग पर झपट्टा मार दिया।
बदमाशों को लगा कि महिला डर जाएगी और बैग छोड़ देगी, लेकिन महिला साहसिक के साथ बहादुर भी निकलीं। उन्होंने न केवल बदमाशों का मुकाबला किया, बल्कि उनके मंसूबों पर भी पानी फेर दिया। शनिवार को इस ”शेरनी” को एसएसपी ने पुलिस कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया है। 
यह घटना कस्बा जैथरा के मुहल्ला बढ़ियान निवासी अनीता चौहान के साथ छह मई की रात 11.15 बजे हुई थी। वह अपने बेटे ऋतिक को आगरा से दवा दिलाकर लौट रहीं थीं। बस स्टैंड से घर की ओर बढ़ रहीं थीं कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश ने बैग खींचना शुरू किया, सफल नहीं हुआ तो महिला के चेहरे पर मुक्का मार दिया।
अनीता नाली में गिर गईं, लेकिन बैग नहीं छोड़ा। बदमाश उन्हें सड़क पर घसीटते रहे, फिर भी उन्होंने पकड़ ढीली नहीं की। आखिरकार बदमाश हार मानकर मौके से भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। महिला की बहादुरी की चर्चा पूरे कस्बा में होने लगी।
जागरण ने भी शनिवार के अंक में इस महिला की बहादुरी की पूरी घटना विस्तार से प्रकाशित की। थाना जैथरा, जसरथपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की हिम्मत से प्रभावित होकर एसएसपी डॉ. ईलामारन जी ने शनिवार को अनीता चौहान को पुलिस कार्यालय बुलाया। उन्होंने शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अनीता देवी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान से उन्हें आत्मविश्वास मिला।
एसएसपी कहा कि उस समय मन में सिर्फ यही था कि किसी भी कीमत पर बैग नहीं छोड़ना है। उन्होंने कहा यदि मेरे साथ कोई भी एक व्यक्ति और होता या मेरा बेटा ही मेरे साथ होता तो में उस बदमाश को भागने नहीं देती। एसएसपी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिला द्वारा दिखाया गया साहस समाज के लिए प्रेरणादायक है।
यह भी पढ़ें- आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए रेड सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल
यह भी पढ़ें- साहसी महिला के हौंसले से हारे, एटा में अब पुलिस ने सिखाया सबक, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News