मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 6:30 बजे ग्राम रथ के माध्यम से प्रदेशभर के आमजन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। अलवर जिले में भी इस
खेड़ली सैय्यद में भी कार्यक्रम
अलवर ग्रामीण के मालाखेड़ा क्षेत्र स्थित गांव खेड़ली सैय्यद में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। यहां ग्राम रथ के जरिए मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन प्रसारित किया जाएगा।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले की चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर ग्राम रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन भाग लेंगे।
ग्राम रथ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना, ग्रामीणों को जानकारी देना और उनसे सुझाव प्राप्त करना है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने और योजनाओं की जानकारी लेने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.