मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोंदिया में हुई बस दुर्घटना पर जताया दुख, पीड़ितों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की – Ucn News

admin
News Admin
गोंदिया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी के पास शिवशाही एसटी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को एसटी निगम के माध्यम से 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के दुख में शामिल होने की बात कही। 
मुख्यमंत्री ने गोंदिया कलेक्टर से संपर्क कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि दुर्घटना में सभी घायलों को तत्काल अच्छी गुणवत्ता का उपचार दिया जाये और आवश्यक होने पर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों का सरकारी खर्चे पर नि:शुल्क इलाज कराया जाए।

देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
गोंदिया की घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। फडणवीस अधिकारीयों को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मृत्यु हो गई, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं।”
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News