पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विश्वविद्यालय की प्रगति एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की। भेंटवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के अधीन नवस्थापित 21 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों, अर्थपालों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही इन महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
कुलपति ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए परिसर में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिसंबर 2026 तक विश्वविद्यालय अपने नए परिसर में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन प्रारंभ कर देगा। इससे विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान उच्च शिक्षा के विस्तार, क्षेत्रीय विकास तथा विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। यह शिष्टाचार भेंट अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सतत सहयोग से पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सीमांचल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play