Feedback
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता कमल नाथ ने संगठन से नाराजगी जाहिर की है. 26 जनवरी को महू में महारैली होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य सीनियर लीडर के शिरकत करने की उम्मीद है. रैली की तैयारियों पर चर्चा के लिए कल रात राजनीतिक मामलों की समिति की जूम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिंघार, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और राज्य पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए.
वर्चुअल बैठक के दौरान कमल नाथ ने कहा, ‘आजकल ऐसा हो रहा है कि संगठन में नियुक्तियों के बारे में मुझसे पूछा तक नहीं जा रहा है. नियुक्तियों के बारे में सीनियर नेताओं से बात की जानी चाहिए. मुझे बैठकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है और ऐसा पहले भी होता रहा है. हाल ही में मुझे मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि PCC में मीटिंग हुई है.”
दिग्विजय सिंह भी नाराज!
कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय ने भी इशारों-इशारों में नाराजगी जताई और कहा, “मुझे मीटिंग का एजेंडा बैठक से कुछ मिनट पहले ही बताया गया. हमारे लिए यह मुमकिन नहीं है क्योंकि हमें मोबाइल के जरिए मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है.”
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि पूरे MP में बड़ी हार का सवाल है…’, बेटे नकुलनाथ की छिंदवाड़ा से हार पर बोले कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस चीफ ने दिया जवाब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “सभी सीनियर नेताओं की राय के बाद ही फैसले लिए जा रहे हैं. हो सकता है कि कुछ गलतफहमी हो गई हो.”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के संबंध में पिछले दिनों एक पत्र जारी किया गया था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सीनियर नेता खुश नहीं हैं, तो सभी नियुक्तियां तत्काल रद्द कर दी गईं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू