Feedback
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन को फोन कर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अट्टिंगल निवासी सोनी थॉमस के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने तिरुवनंतपुरम सिटी डिस्ट्रिक्ट पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DPCC) में फोन कर मुख्यमंत्री और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी.
एफआईआर के मुताबिक, जब पुलिस ने धमकी देने की वजह पूछी तो आरोपी ने कहा कि उसे मुख्यमंत्री पसंद नहीं हैं. इसके बाद उसने शाम 6:53 बजे दोबारा फोन कर अपनी धमकी दोहराई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फोन पर ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं. घटना के बाद कैंटनमेंट पुलिस ने मामला दर्ज कर फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने शनिवार सुबह अट्टिंगल से सोनी थॉमस को हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: केरल में मिला निपाह वायरस का नया केस, 15 लोगों को किया क्वारंटाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में ये फोन कॉल किए थे. उसे रिमांड की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. इस बीच, कन्नूर जिले के मय्यिल पुलिस थाने में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है. थलिपरंबा के विधायक टी.के. गोविंदन को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई.
पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले ने विधायक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया. मय्यिल पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि टी.के. गोविंदन को पहले CPI(M) से निष्कासित कर दिया गया था. बाद में उन्होंने यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में थलिपरंबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू