Feedback
Uttar Pradesh News: मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में दूल्हे उस्मान ने अपने दोस्तों और बारातियों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर अनोखी बारात निकाली. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता और डीजे की धुन पर हुड़दंग मचाता दिखाई दे रहा हैबुलडोजर सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक इस स्टंट में एक दर्जन से अधिक बाराती चलते बुलडोजर पर खड़े होकर नाच रहे थे. इंस्पेक्टर कांठ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जेसीबी गाड़ी की पहचान की और अब पुलिस उसका चालान काट रही है.
बुलडोजर पर दूल्हे का स्वैग, सिगरेट के छल्ले उड़ाते वीडियो वायरल
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा उस्मान अपने करीबी दोस्तों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से पर शान से बैठा नजर आ रहा है. एक वीडियो में वह हाथ में सिगरेट थामे कश खींचकर धुएं के छल्ले बनाता दिख रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में बुलडोजर पर ही डीजे की तेज धुन बज रही है, जिस पर दूल्हा और उसके साथी जमकर थिरक रहे हैं.
चलते बुलडोजर पर डांस, लोगों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
उमरी कला गांव से निकली इस बारात का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक बाराती बुलडोजर पर ऊपर तक चढ़कर मस्ती कर रहे हैं. कई लोगों ने इस तरह चलते हुए बुलडोजर पर खड़े होकर नाचने और हुड़दंग मचाने को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक बताया है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
पुलिस ने जेसीबी को किया चिन्हित, अब भुगतना होगा अंजाम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई. इस पूरे मामले पर जब इंस्पेक्टर कांठ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बारात में इस्तेमाल की गई इस जेसीबी गाड़ी की पूरी तरह से पहचान कर ली गई है. नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इस गाड़ी के खिलाफ चालान की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू