मुर्शिदाबाद में लगातार दूसरे दिन बम विस्फोट, दो दिनों में दो लोगों की मौत – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला एक बार फिर बम धमाकों से दहशत में है. शनिवार सुबह रेजिनगर थाना अंतर्गत चेतियानी इलाके में बम बांधते समय अचानक विस्फोट हो गया. इस धमाके में उसमान विश्वास नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. 
बम धमाकों से पूरे इलाके में तनाव
 
घटना सुबह के समय हुई और धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब शुक्रवार को ही डोमकल में देसी बम फटने से एक महिला की मौत हो गई थी. 
तलाशी अभियान में पुलिस को मिले कई बम
महज चौबीस घंटे के भीतर एक और बम धमाका होने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सूचना मिलते ही रेजिनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान मौके से कई बम बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News