Entertainment News Updates: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल ने आज ओरिजिनल सीरीज़, द फैमिली मैन के बहुप्रतीक्षित नए सीज़न का टीज़र जारी किया, जिसमें दर्शकों को एक रोमांचक पहली झलक देखने को मिली।
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और बिना नाम लिए उन्होंने दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को फेक पीआर बताया है। ऐसे में इसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया और अब गुरु रंधावा ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इसका पोस्टर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के लगभग 14 दिन बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक खास नोट लिखा है। वहीं, दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की बेहतरीन फिल्म में से एक ‘उमराव जान’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में इसकी खास स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर आमिर खान, एआर रहमान तक ने शिरकत की।
इसके अलावा फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। वहीं, आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फर्स्ट वीक में इस मूवी ने कितना कलेक्शन किया है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पढ़ें यहां।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल ने आज ओरिजिनल सीरीज़, द फैमिली मैन के बहुप्रतीक्षित नए सीज़न का टीज़र जारी किया, जिसमें दर्शकों को एक रोमांचक पहली झलक देखने को मिली। राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत इसे बनाया है, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज़ में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार में एक प्यार करने वाले पिता और पति की ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए एक कुलीन अंडरकवर जासूस के रूप में अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=ZnapjfATb6w
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ एक बार फिर पर्दे पर लौट रही है। मूवी की री-रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें।
रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म ‘मैसा’ का ऐलान कर दिया है। 27 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस मूवी का पोस्टर भी रिलीज किया। पोस्टर शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं। कुछ अलग, कुछ रोमांचक और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया। एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह भयंकर है। यह तीव्र है और यह बेहद कच्चा है। मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं, मैं सच में आपके द्वारा यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हम क्या बनाने जा रहे हैं। यह तो बस शुरुआत है।”
‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर को कास्ट करने के बाद से हर कोई दिलजीत दोसांझ की आलोचना कर रहा है। भारत में उनके बायकॉट की मांग हो रही है। इसी बीच सिंगर गुरु रंधावा ने भी बिना दिलजीत का नाम लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब पीआर टीम टैलेंट से ज्यादा टैलेंटेड हो, तो विवाद दिनचर्या का हिस्सा बन जाते हैं। वह दिन नजदीक है जब लोग अपनी आंखें खोलेंगे और सच्चाई जानेंगे। हर महीने की पहली तारीख को बम गिराए जाते हैं। भगवान फर्जी पीआर और कलाकारों को आशीर्वाद दें। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और अब गुरु ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। अब जल्द ही यह मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन शुक्रवार को 6.75 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, इसका कुल कलेक्शन 89.15 करोड़ रुपये हो गया है।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘उमराव जान’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस खास मौके पर मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें आमिर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, हेमा मालिनी समेत कई स्टार्स पहुंचे। वहीं, रेखा ने अपने पुराने अंदाज में एंट्री लेकर एक बार फिर लाइमलाइट चुरा ली।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में हुआ। वहीं, उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली में किया गया। अब अपने एक्स हसबैंड के निधन के लगभग 14 दिन बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है। दरअसल, 25 जून को एक्ट्रेस का 51वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्हें उनके चाहने वालों ने खूब प्यार भेजा। इसी का धन्यवाद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए किया। करिश्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि शुभकामनाएं और सपोर्ट के बहुत-बहुत शुक्रिया।