मेघालय के ताशखाई में एक कोयला खदना में भीषण हादसा हुआ है. यहां पर कोयला खदान में भीषण धमाका हो गया. इस हादसे में असम के कम से कम 16 मजदूरों की मौत की दुखद खबर सामने आई है.
Trending Photos
Meghalaya News: मेघालय के ताशखाई से दुखद खबर सामने आई है. यहां पर एक कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है. इस हादसे में असम के कम से कम 16 मजदूरों की जान गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची है. स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में एक धमाका हुआ, जिसके कारण इस खदान के भीतर काम कर रहे मजदूर इस धमाके की चपेट में आ गए. अंदर काम कर रहे मजदूर वहीं फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया है. खदना के भीतर फंसे मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने इसाले को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाध न आए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि ये धमाका कैसे हुआ और इसके अन्य कारण क्या है, इसको लेकर जांच की जा रही है.
विस्फोट के वजहों की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में गैस रिसाव या किसी तकनीकी खामी के कारण हादसे होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक वजह केवल जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. वहीं, इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं, प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में गहराई से जांच की जाएगी. वर्तमान में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
यह भी पढ़ें: ‘कहां रुकना है, कहां जाना है…’ जाम ने बढ़ाई मुसीबत, यात्रियों ने अधिकारियों पर उतारा गुस्सा
घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल
इस हादसे पर ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल एक शख्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए राजधानी शिलांग रेफर किया गया है. हालांकि, अधिकारियों से जब पूछा गया कि क्या यह खदान अवैध रूप से संचालित हो रही थी, इसके जवाब अधिकारियों ने माना ऐसा हो सकता है. वहीं, विस्फोट के वजहों के बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है. इस मामले की जांच की जा रही है.
पीएम मोदी ने किया लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
मेघालय में कोयला खदान में हुए धमाके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएम ने कहा कि मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में हुए हादसे से दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों.
यह भी पढ़ें; पश्चिम बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, किसी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन; खरगे के घर हुई बैठक के बाद फैसला
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.