मेरठ के नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 14-10-26 16:29
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आखिरकार अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है. मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई है. 
करीब 13 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया, 127 से अधिक सुनवाई की तारीखों और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद अदालत का यह फैसला सामने आया. दोनों आरोपियों को इससे पहले 30 सितंबर 2026 को दोषी करार दिया गया था.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दोनों दोषी
सजा सुनाने से पहले बुधवार, 14 अक्टूबर को अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला से बातचीत की. न्यायाधीश ने दोनों से पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले अपनी ओर से कुछ कहना चाहते हैं. हालांकि, दोनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. इसके बाद अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई. इस फैसले के साथ ही मामले की सुनवाई का एक अहम चरण पूरा हो गया है.
क्या है पूरा मामला? 
मेरठ का यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच के दौरान उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की भूमिका सामने आई. आरोप था कि हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से बंद कर दिया गया. इस घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. जांच और लंबी अदालती कार्यवाही के बाद दोनों को दोषी ठहराया गया और अब अदालत ने उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई है.
ये भी पढ़ें: रूसी सेना में कितने भारतीय हुए भर्ती, कितनों की गई जान? सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News