Feedback
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी, मोहम्मद चांद उर्फ चांद खान, के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था.
सदर बाजार पुलिस और मिशन शक्ति की संयुक्त कार्रवाई ने आरोपी को उसके घर से धर दबोचा. घटना की शुरुआत 2 अक्टूबर को हुई, जब मेरठ के एक व्यक्ति ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी.
छेड़छाड़ का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
तहरीर में बताया गया कि मोहम्मद चांद ने उनकी सात साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी महताब सिनेमा के पीछे रहता है. सदर बाजार पुलिस ने मिशन शक्ति के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद चांद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की थी. जांच में पाया गया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.
लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है और बच्ची की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं. इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को और तेज कर दिया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू