'मेरी जान जा सकती थी लेकिन…', श्रीलंका सीरीज के दौरान मोहम्मद सिराज का हैरतअंगेज खुलासा – Hindustan

भारत के धाकड़ पेसर मोहम्मद सिराज ने मुश्किलों से जूझकर अपनी पहचान बनाई है। उनके पिता परिवार का खर्च चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे। हालांकि, पिता ने सिराज का सपना पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका साल 2020 में निधन हो गया। 32 वर्षीय सिराज फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। उन्होंने श्रीलंका सीरीज के दौरान एक हैरतअंगेज खुलासा किया है, जिसका ताल्लुक अंडर-23 टीम में सिलेक्शन से है। सिराज तब काफी बीमार थे।

सिराज ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, ”अंडर-23 में जब सिलेक्शन हुआ तो मैं दो दिन प्रैक्टिस के लिए नहीं गया। मेरा टीम में नाम था। उस समय मुझे डेंगू हो गया था। ग्लूकोज चढ़ रहा था। मैंने उन्हें बताया कि तबीयत खराब है। उन्होंने बोला कि अगर प्रैक्टिस के लिए नहीं आएगा तो टीम से बाहर कर देंगे। मैं जीरो एनर्जी के साथ आईवी पर था। एक दिन पहले डॉक्टर बोला कि तुम सही टाइम पर आ गए, अगर कल तक ऐसी हालत रहती तो आपकी जान भी जा सकती थी। लेकिन सुबह 5:30 बजे मैंने पापा को उठाया। मैंने कहा कि बात ऐसी है अगर मैं नहीं गया तो टीम से निकालने को बोले रहे।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं जाना चाहता हूं। पापा आप ही लेकर जा सकते हो। पापा बोले बॉलिंग डालने की हिम्मत है। मैंने बोला कि मैं एडजस्ट कर लूंगा। फिर पापा अपने ऑटो में मुझे ले गए। सुबह मेरा खाली पेट का टेस्ट था। मैं डॉक्टर के आने से पहले पापा के साथ चला गया। अम्मी नीचे सो रही थीं। दूसरे अस्पताल में गए और वहां आईवी निकाला। फिर प्रैक्टिस के लिए गया। उस टाइम जो चमत्कार मैंने देखा, शायद कभी बयां नहीं कर सकूं। मुझमें जीरो एनर्जी थी। मैं गया, बॉलिंग, फील्डिंग और बैटिंग की। मैं सबकुछ किया। फिर जाकर मैंने टेस्ट करवाया और सब नॉर्मल था। मैं ऊपर वाले का चमत्कार देखा।”

सिराज टेस्ट क्रिकेट में लंबे-लंबे स्पेल डालने के लिए मशहूर हैं। तेज गेंदबाज ने बताया कि यह खूबी शुरुआती दिनों में टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलने से विकसित हुई। सिराज पैसों के लिए ऐसे टूर्नामेंट खेलते थे। उन्होंने कहा, ”बचपन से ऐसा है। टेनिस बॉल मैच के लिए 50 रुपये मिलते थे। मैं लगातार बॉलिंग करता रहता था। शरीर को आदत पड़ गई। मुझे लॉन्ग स्पेल डालना बहुत पसंद है। अगर मैं अभी भी जाकर लीग मैच खेलूंगा तो मैं वही इंटेंसिटी से बॉल करूंगा और वही एनर्जी रखूंगा।” सिराज ने 2019 में इंटरनेसन डेब्यू किया था। वह भारत के के लिए अब तक 48 टेस्ट, 50 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News