मेष राशिफल 2 जून 2026: मेष राशि के लिए आज का दिन रहेगा बहुत अच्छा, बस इस काम से बचें – Hindustan Hindi News

Aries Horoscope Today 2 June 2026, Aaj ka mesh rashifal, आज का मेष राशिफल: मेष राशि के लग्न में मंगल 16 डिग्री के भरणी नक्षत्र के बैठे हुए हैं, तो यह मंगल की यानी लग्नेश की एक बड़ी मजबूत स्थिति बनी हुई है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मानसिक स्थिति मजबूत होगी, आपकी लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं आएगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कोई पुरानी चिंता या परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण और समर्पण का रहेगा। धन की स्थिति की बात करें, तो स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचना ही समझदारी होगी। करियर के लिहाज से सितारे पक्ष में रहेंगे। पढ़ें आज का विस्तृत मेष राशिफल-

मेष राशि वालों की आज स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है और किसी तरीके की कोई दिक्कत वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही है। थोड़ा सिर में ध्यान रखिए, क्योंकि द्वादश भाव का शनि है। चंद्रमा का नवम भाव में होना स्वास्थ्य में सुधार ला रहा है और पहले से स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। आज मानसिक तनाव कम रहेगा।

मेष राशि के प्रेम-संबंधों की बात करें तो सूर्य पंचमेश हैं, वह द्वितीय भाव में बड़ी समीपता दर्शा रहे हैं। इस समय नए प्रेम की भी शुरुआत कही जा सकती है और उसके लिए भी यह उचित समय है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी भविष्य को लेकर आज चर्चा कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। हालांकि आज छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का दिन आपके व्यापारिक दृष्टिकोण से आपके थर्ड हाउस (तृतीय भाव) में बुध, शुक्र और गुरु एक ऐसी ऊर्जा दिखा रहे हैं जो व्यवसाय के लिए बिल्कुल तत्पर है और आपका व्यापार निरंतर आगे बढ़ रहा है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है। आज सहकर्मी आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को खत्म करने में सफल रहेंगे। आज अचानक आने वाले कार्यों को समझदारी और धैर्य के साथ खत्म करना जरूरी है।

मेष राशि के लिए आज का दिन निवेश के लिए अच्छा कहा जाएगा, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें। बाकी धन से जुड़ी कोई परेशानी वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही है। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ सकती हैं।

कुल मिलाकर मेष राशि की आज एक अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से सफलता पाएंगे। भगवान शिव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News