मेष राशिफल 29 नवंबर: सिंगल लड़कियों को आज मिलेगी ये गुड न्यूज, दोस्त पर इस मामले में ना करें विश्वास – Hindustan

Aries Horoscope Today 29 November 2025, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: लव लाइफ में आज थोड़ा शांत रहें। अगर कोई दिक्कत हैं तो उसे बड़ा बनने से पहले ही अपने स्तर पर सुलझा लें। ऑफिस में कुछ चुनौतियों से सामना हो सकता है, इसे समझदारी से हैंडल करें। आज आप तरक्की करेंगे लेकिन उसके लिए दिमाग को ठंडा रखें। खुद पर भरोसा रखें। पैसों के मामले में आज का दिन सही जाने वाला है। आप कुछ इन्वेस्टमेंट करने का भी मन बना सकते हैं। आज आपकी सेहत सही रहेगी। बाकी सारी चीजों को विस्तार से समझने के लिए नीचे डालें एक नजर…
आज अपनी लवलाइफ पर थोड़ा ध्यान दें। अगर आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। आज कुछ महिला जातक रिश्ते में चल रही दिक्कतों को दूर कर पाएंगी। वहीं कुछ चीजें होंगी जिसमें आपके पैरेंट्स की दखलअंदाजी की जरूरत होगी। जो लड़कियां सिंगल हैं, उनके लिए आज दिन का दूसरा हिस्सा खास होने वाला है। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बात कर सकती हैं। जो लोग घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।
आज ऑफिस में थोड़ा संभलकर काम करें। एक वक्त पर सिर्फ एक ही काम पर फोकस करें। आज आपके ऊपर किसी सीनियर या फिर मैनेजमेंट का प्रेशर होगा। आज किसी बात के चलते कुछ क्लाइंट्स गुस्सा कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपना धैर्य नहीं खोना है। ठंडे दिमाग से चीजों को सुलझाने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी वाले लोग आज थोड़ा सतर्क रहकर काम करें क्योंकि आज आपकी ईमानदारी पर भी बात बन सकती है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, वो आज सारी लीगल इश्यू जल्दी निपटा लें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के वक्त किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जो लोग आज इंटरव्यू देने जाने वाले हैं, उनके हाथ सफलता लग सकती है। बस आप पॉजिटिव रहें।
आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। आज आप इन्वेस्टमेंट से जुड़े सही फैसले ले पाएंगे। स्टॉक मार्केट में भी किस्मत आजमाने के लिए आज सही दिन है। अगर किसी दोस्त या फिर भाई-बहन के साथ पैसों से जुड़ा विवाद था, तो आज वो सुलझ सकता है। जो लोग ज्वेलरी खरीदने का प्लान करते आए हैं, आज वो इसे ले सकते हैं। महिला जातकों के लिए आज का दिन फेवर में रहेगा क्योंकि आज ये पुराना कानूनी केस जीत सकती हैं जोकि प्रॉपर्टी से जुड़ा होगा। आज कुछ लोग चैरिटी में पैसे देंगे। इस बात का ध्यान रखें कि किसी दोस्त पर आज पैसों के मामले में विश्वास नहीं करना है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज फंड में दिक्कत आएगी। किसी पार्टनरशिप के चलते आज दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
आज आपकी सेहत ठीक करने वाली है। बीते दिनों अगर आपको वायरल इंफेक्शन की दिक्कत थी तो आज आपको राहत मिलेगी। बच्चे बाहर खेलने के लिए जाए तो ध्यान रखें क्योंकि आज उन्हें चोट लग सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग लोग आज अगर कोई भारी सामान उठाएं तो उन्हें ऐसा करने से मना करें। खाने में चीनी और तेल की मात्रा कम करें। ऐसा करने के बाद आपको दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आप गाड़ी चलाते वक्त थोड़ा सतर्क रहें। रात के समय में ट्रैफिक के नियमों का पालन जरूर करें। अगर आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो आज थोड़ा सावधान रहें। पानी खूब पिएं। साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स से दूर ही रहें।
ताकत: आशावादी, ऊर्जावान, ईमानदार, बहुप्रतिभाशाली, साहसी, उदार, हंसमुख, जिज्ञासु
कमजोरी: लापरवाह, तर्क-वितर्क करने वाला, जोर से बोलने वाला, अधीर
प्रतीक: राम
तत्त्व: अग्नि
शरीर का भाग: सिर
राशि स्वामी: मंगल
शुभ दिन: मंगलवार
शुभ रंग : लाल
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रत्न: माणिक्य
मेष अनुकूलता चार्ट-
स्वाभाविक झुकाव: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ
अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला
औसत अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन
किस राशि के साथ कम जमेगी: कर्क, मकर
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News