मैंने इंडिया गठबंधन बनाया था, अगर मौका मिला तो… ममता बनर्जी ने इशारों में कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला – News18 हिंदी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मौजूदा कामकाज पर असंतोष जताया और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह इस गठबंधन की कमान संभाल सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता बनर्जी ने विपक्षी मोर्चे को संभालने और पश्चिम बंगाल का नेतृत्व जारी रखने की दोहरी जिम्मेदारी निभाने की इच्छा जाहिर की. बंगाली समाचार चैनल न्यूज़ 18 बांग्ला को दिए एक इंटरव्यू में ममजा बनर्जी ने कहा, “मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया था, अब इसे चलाना उन पर निर्भर है जो इसे लीड कर रहे हैं. अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए.”
भाजपा विरोधी एक मजबूत नेता के रूप में उभरी ममजा बनर्जी से जब पूछा गया कि वह गठबंधन में नेतृत्व की भूमिका निभाने से क्यों हिचकिचा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “अगर मौका मिला, तो मैं यह तय करने के लिए तैयार हूं कि यह गठबंधन सही तरीके से चले. मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं.” बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष के रूप में बने ‘इंडिया’ गठबंधन में दो दर्जन से अधिक पार्टियां शामिल हैं. हालांकि, इसे आंतरिक मतभेदों और तालमेल की कमी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है.
बनर्जी की तरफ से यह बयान उनके पार्टी सांसद, कल्याण बनर्जी द्वारा कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्यों से अपने अहंकार को छोड़कर बनर्जी को गठबंधन का स्वाभाविक नेता मानने की अपील के कुछ दिनों बाद आई है. जहां कांग्रेस को पारंपरिक रूप से ‘इंडिया’ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी माना जाता है, वहीं बनर्जी की टीएमसी लगातार उनके नेतृत्व में गठबंधन को सौंपने की वकालत करती रही है, यह तर्क देते हुए कि उनके नेतृत्व में बीजेपी को बेहतर चुनौती दी जा सकती है.
Tags: Congress, INDIA Alliance, Mamata banerjee

इन 5 स्टॉक्स ने दिए हैं जबरदस्त रिटर्न, आगे की राह भी दिख रही शानदार, रखें नजर
Brinjal farming: बैंगन की खेती में अपनाएं ये खास तरीका, मिलेगा तगड़ा मुनाफा, बन जाएंगे मालामाल
खलनायकी से बचाया करियर, फिर हीरोगिरी के चक्कर में बॉक्स ऑफिस पर डूब गई फिल्म, साल 2024 में लगा FLOP का ठप्पा
U-19 Semi Final: जिया हो बिहार के लाला, वैभव सूर्यवंशी के आतिशी पारी से U-19 फाइनल में पहुंचा भारत, तोड़ डाला सूर्या भाऊ का रिकार्ड
'तुम रात को यहां…', डायरेक्टर की बात सुनते ही हड़बड़ा कर भागी थीं एक्ट्रेस, कभी बनी थीं बिन ब्याही मां
बाघों के गढ़ में बाइसन की बहार! VTR में 300 के पार पहुंची गौर की संख्या, जंगल का है 'बाहुबली'
Photo of the Day: नाथन लायन का भयानक एफर्ट, मिचेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी, नीतिश रेड्डी की शानदार बैटिंग
सर्दियों में सेहत के लिए सुपरकुल है यह फल, दिमाग के टेंशन को करता है छूमंतर! आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
इस योजना के जरिए पशुपालकों को फ्री मिल रही है यह कुट्टी मशीन, हरे चारे को बारीक काटने में मददगार 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News