Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है। शनिवार को बंगाल में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के ऊपर कोई केस नहीं है। पूरा देश जानता है कि टीएमसी भ्रष्टाचार में धंसी हुई है, इसके बाद भी इसके नेताओं के ऊपर कोई जांच नहीं है। राहुल ने कहा की ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा जानती है कि असली लड़ाई टीएमसी से नहीं है बल्कि कांग्रेस से है।
पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं अभी बेल पर हूं। उन्होंने कहा, “आज में यहां आया हू्ं, मैं बेल पर हूं। नरेंद्र मोदी ने मेरा घर ले लिया। मेरे ऊपर केस कर दिए गए। मेरा सरकारी घर ले लिया गया। मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। ईडी ने मेरा 55 घंटे इंटेरोगेशन किया। आखिर ममता दीदी के ऊपर कोई केस क्यों नहीं है। ईडी ने ममता बनर्जी का इंटेरोगेशन क्यों नहीं किया।”
कांग्रेस नेता ने अपने हमले को और भी ज्यादा तीखा करते हुए टीएमसी पर लगे आरोपों की फेहरिस्त खोल दी। उन्होंने कहा, “पूरा बंगाल जानता है कि तृणमूल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन्होंने शारदा चिटफंड घोटाला किया। 17 लाख से ज्यादा निवेशकों के पैसे डुबो दिए। इनका 1900 करोड़ रुपए देनदारी का बकाया है। रोज वैली चिटफंड में लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है। पूरे राज्य में गुंडा टैक्स लिया जाता है। इसके बाद भी भाजपा और आरएसएस ने कभी ममता बनर्जी के खिलाफ जांच नहीं बैठाई। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा जानती है कि असली लड़ाई ममता बनर्जी से नहीं बल्कि कांग्रेस से है। राजद से है। प्रियंका गांधी से है।”
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play