नमस्कार,
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति हुई है। नेपाल में बाढ़ के बाद भारत की ओर से भेजी गई राहत मदद पर नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने भारत सरकार को धन्यवाद कहा है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि भारत पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता होगी।
2. CAPF की पुरानी पेंशन योजना से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा: चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव बने; ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल
पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया।
जीतेंद्र मिश्रा ही CEO क्यों?
सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल: जीतेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे। उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल (SYSM) भी मिला।
सैन्य अनुभव का इस्तेमाल: करीब 40 साल वायुसेना में रहे और महत्वपूर्ण कमांड संभाले। ऐसे में मंदिर के बढ़ते प्रशासन, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बड़े स्तर के ऑपरेशनल कामकाज के लिए उनका सैन्य प्रशासनिक अनुभव महत्वपूर्ण माना जा सकता है।
गोविंद देव गिरि नए महासचिव, 3 नए ट्रस्टी भी: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि नए महासचिव होंगे। उनकी जगह 3 नए ट्रस्टियों में शामिल महेश भागचंदका अब कोषाध्यक्ष होंगे। RSS समर्थक निर्मला यादव पहली महिला ट्रस्टी होंगी। अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय भी ट्रस्टियों में शामिल हैं।
चढ़ावे चोरी का मामला, 3 महीने में बड़ा बदलाव : यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ। मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था।
पूरी खबर पढ़ें…
2. नेपाली PM संसद में बोले- भारत को धन्यवाद: कहा- सही समय पर पड़ोसी देशों ने मदद पहुंचाई; 7 दिन में 1200+ मौतें
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए संसद में भारत और चीन को धन्यवाद दिया। संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों ने समय पर राहत सामग्री, तकनीकी टीमें और आपात मदद भेजी।
भारत ने राहत सामग्री की पांचवीं खेप भेजी है। भारतीय टीमें सुरंगों में सर्च ऑपरेशन और शवों की पहचान में मदद कर रही हैं। वहीं, चीन ने ग्यिरोंग बॉर्डर तक जाने वाला हाईवे खोल दिया है, जिससे राहत दल प्रभावित इलाकों तक पहुंच रहे हैं।
नेपाल से बाढ़ से अबतक 1225 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 1204 और तिब्बत में 21 लोग शामिल हैं। वहीं, 4700 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के कर्मचारी भी गायब हैं। आशंका है कि कुछ लोग अब भी सुरंगों में फंसे हो सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
3. आंध्र प्रदेश में मलेरिया दवा से बच्ची की मौत: 52 लोग अस्पताल में भर्ती; मलेरिया की जांच के बाद बांटी गई थी मेडिसिन
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के गोल्लागुप्पा गांव में मलेरिया की दवा खाने के बाद एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान मदिवी जमुना के रूप में हुई है। वहीं, 52 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए गांव में मेडिकल कैंप लगाया था। इसके बाद 71 लोगों को क्लोरोक्वीन की टेबलेट बांटी गई थीं। दवा लेने के बाद कुछ बच्चों और ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगीं थी।
क्लोरोक्वीन एक एंटी-मलेरिया दवा है
क्लोरोक्वीन एक एंटी-मलेरिया दवा है, जिसका इस्तेमाल कुछ प्रकार के मलेरिया के इलाज और कुछ परिस्थितियों में बचाव के लिए किया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, यह खास तौर पर पी. विवैक्स मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाती है।
पूरी खबर पढ़ें…
4. यूपी के 3.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी, 50 लाख तक बीमा मिलेगा; योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की
यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का बुधवार को सीएम योगी ने लोकार्पण किया। उन्होंने निगम के लोगो (Logo) का अनावरण करने के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी बांटे। निगम के शुरू होने के साथ प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 7 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
अब हर महीने मिलेगी 20 हजार सैलरी: पहले कर्मचारियों को 13 हजार रुपए प्रतिमाह मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 20 हजार तक कर दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को 50 लाख रुपए तक का बीमा कवर भी मिलेगा। आकस्मिक दवा के लिए 5 लाख और एयर एम्बुलेंस के लिए 10 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
लखनऊ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा-
हर आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलेगा। पहले तो उनको पता ही नहीं चलता था कि कितना मानदेय मिल रहा। हम लोग जाते थे और कर्मचारी से पूछते थे कि कितना मानदेय मिल रहा है। वह बताता था कि कागज पर 9 हजार है, लेकिन उसे 6 हजार रुपए ही मिल रहे। बाकी रुपए कहां जाते हैं?
पूरी खबर पढ़ें…
5. भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी: अगले साल 14 से 28 फरवरी तक मुंबई-वडोदरा में होगा टूर्नामेंट; श्रीलंका से छिनी थी मेजबानी
भारत में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। ICC ने बुधवार को इसका ऐलान किया। 6 टीमों का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।
टी-20 फॉर्मेट में होने वाली इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। ICC ने 30 अगस्त को श्रीलंका से मेजबानी छीन ली थी। ICC ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल है।
श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका ने दावा किया था। ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ICC ने कहा- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जुलाई में ICC की एनुअल कॉन्फ्रेंस में बताए गए सुधार कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ें…
6. दिवंगत एक्टर सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान मौत की जांच CBI करेगी, एक्टर की मौत से 6 दिन पहले 14वीं मंजिल से गिरी थीं
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंप दी। कोर्ट ने यह फैसला दिशा के पिता की याचिका पर सुनाया। इसमें उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे।
दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।
दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। तब से जांच जारी है।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: पीयूष गोयल बोले- सिर्फ GDP की आलोचना करने वाले बेरोजगार: बेस ईयर की तुलना कर लोगों को गुमराह कर रहे; पहले रघुराम राजन ने उठाए थे सवाल (पूरी खबर पढ़ें)
2. नेशनल: कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा: कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी (पूरी खबर पढ़ें)
3. इंटरनेशनल: टर्नस एपल के नए CEO, ₹600 करोड़ का पैकेज:आईफोन समेत कई प्रोडक्ट की इंजीनियरिंग की; टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में (पूरी खबर पढ़ें)
4. इंटरनेशनल: 5000 अमेरिकी सैनिक थाईलैंड पहुंचे, 5 दिन छुट्टियां मनाएंगे: देह व्यापार वाले इलाकों में जाने पर रोक; पुलिस ने 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया (पूरी खबर पढ़ें)
5. नेशनल: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म बदली:केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार हुए, कांजीवरम और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन (पूरी खबर पढ़ें)
6. नेशनल: तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन: ₹5 में जमा होगा फोन; परिसर में सेल्फी और रील पर पाबंदी, VIP पर भी लागू होंगे नियम (पूरी खबर पढ़ें)
7. स्पोर्ट्स: टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, मार्च में रोड एक्सीडेंट हुआ था (पूरी खबर पढ़ें)
8. इंटरनेशनल: 2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला: 12 की मौत, 68 घायल; जवाब में जॉर्डन-बहरीन के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी स्ट्राइक (पूरी खबर पढ़ें)
9. उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में CO बोले- अखिलेश को VIDEO भेज देना: मूंछों पर ताव दिया, नेम प्लेट दिखाई, कहा- नाम अशोक सिंह, पता- आजमगढ़ (पूरी खबर पढ़ें)
10. क्रिकेट: रेप का आरोपी क्रिकेटर टीम से बाहर: फैंस के विरोध के बाद इंग्लिश क्लब का फैसला, बरी हो चुके हैं स्कॉट कुगलेइन (पूरी खबर पढ़ें)
11. नेशनल: दिल्ली गैंगरेप केस- पीड़ित और आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले: ड्राइवर-कंडक्टर के कपड़े भी जब्त; चलती बस में 16 साल की छात्रा से रेप का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)
12. राजस्थान: जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत: बाड़े में घास काटने घुसी थी, साथियों का दावा- किसी ने जानबूझकर पिंजरे का गेट खोला (पूरी खबर पढ़ें)
13. क्रिकेट: बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले: स्टार्क ने पिछले हफ्ते नंबर-1 पोजीशन छीनी थी; गिल को दो स्थान का नुकसान (पूरी खबर पढ़ें)
14. एंटरटेंमेंट: एक्ट्रेस साधना ने 1 रुपए से शुरू की थीं फिल्में:‘साधना कट’ से देशभर में छाईं, आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझीं (पूरी खबर पढ़ें)
15. एंटरटेंमेंट: करीना कपूर ने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी थी: बोलीं- शिक्षा पूरी न करने का आज भी अफसोस; जानिए कपूर फैमिली में कौन कितना पढ़ा-लिखा (पूरी खबर पढ़ें)
16. उत्तर प्रदेश: नोएडा मजदूर प्रोटेस्ट- छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द:हाईकोर्ट बोला- सरकार की कहानी मनगढ़ंत, डीएम सैलरी से 5 लाख मुआवजा दें (पूरी खबर पढ़ें)
17. पंजाब: CMO में करप्शन के दावों पर ED अधिकारी तलब:फाइल के साथ पुलिस मुख्यालय बुलाया; AAP मंत्री बोले- चैट-स्क्रीनशॉट पढ़ने लायक नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
18. नेशनल: पूर्व सैनिक को कर्नाटक डिप्टी सीएम से मिलने से रोका:आत्महत्या की कोशिश; दावा- सरकार ने 24 साल तक जमीन मिलने का वादा पूरा नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
जेन-जी का एक नया डेटिंग ट्रेंड
अमेरिका और ब्रिटेन में कुछ जेन-जी का मानना है कि शरीर की गंध उन्हें ज्यादा आकर्षक बना सकती है। इसे ‘फेरोमोन-मैक्सिंग’ कहा जा रहा है। कुछ लोग कई दिनों तक नहाने से बचते हैं और बिना धुले कपड़ों में डेट पर जाने की बात भी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर:आसिम मुनीर ने गुपचुप ‘तख्तापलट’ कर दिया; कैसे पाकिस्तान में सबसे ताकतवर बने, आखिर हासिल क्या करना चाहते हैं
2. जरूरत की खबर: वाहन बीमा के नियमों में बदलाव:एक्सपर्ट से जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर, नए इंश्योरेंस रूल्स के फायदे-नुकसान
3. रिलेशनशिप एडवाइज: हसबैंड अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से बात करते हैं:क्या एक्स से दोस्ती नॉर्मल है या दोनों के बीच कुछ चल रहा है
4. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में चुनाव से पहले 70 हजार नई नौकरियां: 1 लाख युवाओं को मिलेगा जॉइनिंग लेटर, जेन-जी को अपने पक्ष में करने की कोशिश में सरकार
5. भास्कर इंटरव्यू: यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट बोलीं- मुझे काटकर क्या मिलेगा?: कुरान में जो लिखा, वही बोलती हूं; गलत है तो पन्ने फाड़ दो
6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ‘बिहार में पहली बार शराब से साइनाइड जैसी मौतें’: कैमरे पर पोस्टमॉर्टम करने वाला डॉक्टर, बोला- 10 साल में ऐसा नहीं देखा, पैग पीते ही मर गए
7. भास्कर एक्सक्लूसिव: शिक्षा विभाग में 4 महीने में 5 IAS ऑफिसर बदले: दो महीने में हटाए गए गुंजियाल, क्या शिक्षा मंत्री की अफसरों से नहीं बन रही
8. भास्कर एक्सक्लूसिव: मानसून के 82 दिन में बिहार में 40% कम बारिश: 12 दिन पहले विदा लेगा मानसून, जानिए सितंबर में कितनी होगी बरसात
9. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में जून-जुलाई की बारिश का कोटा अगस्त में पूरा: सितंबर के पहले हफ्ते 47 जिलों में अलर्ट, तीसरे हफ्ते से लौटेगा मानसून
10. ग्राउंड रिपोर्ट: चित्रकूट में तीन दिन में दूसरी बाढ़: लोग मकान-दुकान संभाल भी नहीं पाए थे; महिला बोली- जान बचाने के लिए घर में ताला लगाकर भागे
11. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: अघोरी किन्नर ने चिता से मांस निकालकर क्यों खाया: वीडियो में जो दिखा, क्या वह साधना है; अघोरी श्मशान में करते क्या हैं?
12. क्राइम फाइल्स: कथा सुनने आई लड़की से कथावाचक ने रेप किया: किडनैप कर तीन महीने तक कमरे में रखा, ढोलक बजाने वाला भी करता रहा दुष्कर्म
13. राजस्थान एक्सप्लेनर: राजस्थान में अचानक कैसे फैल रहा खतरनाक वायरस: किसे ज्यादा खतरा है; मंत्री किरोड़ीलाल भी चपेट में आए थे, जानें- स्वाइन फ्लू का कितना बड़ा रिस्क?
🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
न्या राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। वृश्चिक राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.