मोगलचक में सड़क किनारे गिरा बिजली तार: एक साल से टूटकर गिरा, हादसे की आशंका; ग्रामीण बोले- शिकायत पर कार्रवाई नहीं – Dainik Bhaskar

बेलछी प्रखंड के मोगलचक गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बेलछी विद्युत उपकेंद्र शाखा के तहत आने वाले इस गांव में सड़क किनारे एक उच्च वोल्टेज का बिजली का तार पिछले एक साल से अधिक समय से गिरा पड़ा है। विभाग
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से समय पर बिल तो वसूलता है, लेकिन रखरखाव के प्रति उदासीन बना हुआ है। गांव के निवासी बाल्मीकि यादव ने बताया कि यह समस्या पिछले एक साल से अधिक समय से बनी हुई है।
उनके अनुसार, कई बार कनीय अभियंता मौके पर आए, स्थिति का जायजा लिया, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना लौट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 5 से 6 बार लिखित आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क किनारे तार गिरा होने के कारण वहां से गुजरने वाले बच्चे, बुजुर्ग और जानवर लगातार खतरे में रहते हैं। स्थानीय लोगों को आशंका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
जब इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या समय रहते कोई ठोस कदम उठाएगा।
गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार डर के साए में जी रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि बिजली विभाग कब तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस गंभीर समस्या का समाधान करता है, या किसी अनहोनी के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News