मोतिहारी में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा: बापू सभागार से निकली यात्रा, अखंड ज्योति मशाल स्थापित कर संकल्प ल… – Dainik Bhaskar

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी में भी किया गया।
भाजपा के स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी के बापू सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बापू सभागार खचाखच भरा रहा और लोगों में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
सेवा ही संगठन का मूल मंत्र
बापू सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया।पीएम के संबोधन के बाद बापू सभागार से एक यात्रा निकाली गई जो समाहरणालय गेट तक बने विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर जाकर समाप्त हुई।
यहां अखंड ज्योति मशाल स्थापित किया गया।इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब यह पता नहीं था कि मेरे जीवन में आज के दिन इतना बड़ा पड़ाव मिलेगा।
इसके लिए हम देश की जनता को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाई है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इसी भावना से भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
ज्योति को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा
वहीं इस मौके पर भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की स्मृति के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों तक बिना रुके, बिना थके देश और गुजरात की सेवा की है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।
सांसद ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं है,बल्कि यह संकल्प है कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करें।
मोतिहारी में भी इस ज्योति को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News