मोदरान स्टेशन पर चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20626/20625) का ठहराव सोमवार, 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। यह निर्णय क्षेत्र के हजारों प्रवासियों और व्यापारियों के लिए अहम है, जो दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई और बेंगलुरु से यात्रा करते
इस ठहराव का उद्घाटन सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को सुबह 8:24 बजे होगा। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल विधायक समरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और बद्रीदानजी चारण (गौ सेवा समिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
लोको पायलट और ट्रेन का स्वागत होगा
श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान, श्री सुंधा माताजी रेल संघर्ष समिति चेन्नई और श्री पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति जालोर ने इस ठहराव के लिए लंबे समय से मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। समितियों ने बताया कि पहली बार ट्रेन के रुकने पर लोको पायलट और ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 20626 (भगत की कोठी से चेन्नई) मोदरान स्टेशन पर सुबह 08:24 बजे पहुंचेगी और 08:27 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। वापसी में, ट्रेन संख्या 20625 (चेन्नई से भगत की कोठी) मोदरान स्टेशन पर सुबह 07:43 बजे आएगी और 07:46 बजे रवाना होगी। यह ठहराव 21 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.