'मोदी-ट्रंप के व्यक्तिगत संबंध बेहद मजबूत…' अमेरिका का बदला सुर तो जयशंकर का भी आया रिएक्शन – AajTak

Feedback
ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से भारत-अमेरिका के बीच संबंध में दरार होता नजर आ रहा था. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि टैरिफ को लेकर अमेरिका-भारत के बीच सुलह हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त और महान नेता बताया है. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना की और भारत-अमेरिका के रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन का पूर्ण समर्थन किया. प्रधानमंत्री के बयान पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से दोनों देशों की साझेदारी को अत्यधिक महत्व देते हैं. 
विदेश मंत्री जयशंकर से समाचार एजेंसी एएनआई ने सवाल पूछा, ‘डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-यूएस रिश्तों के बारे में सकारात्मक टिप्पणी किए जाने पर आपने क्या सोचा? प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दोस्ताना माना?’
इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘मुझे लगता है… प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से हमारी साझेदारी को अत्यधिक महत्व देते हैं. जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप की बात है, प्रधानमंत्री का उनका व्यक्तिगत संबंध हमेशा बहुत अच्छा रहा है. लेकिन बात यह है कि हम अमेरिका के साथ लगातार जुड़े हुए हैं. इस समय मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन यही सचमुच वह बात है जो मैं कहना चाहूंगा.’
#WATCH | On PM Modi’s response to US President Donald Trump speaking positively on India-US relationship, EAM Dr S Jaishankar says, “PM Modi attaches enormous importance to our partnership with the US. Where President Trump is concerned, he (PM Modi) has always had a very good… pic.twitter.com/vvDH3yUWCN
ट्रंप-मोदी की दोस्ती में नया मोड़? भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त और महान नेता बताया है. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना की और भारत-अमेरिका के रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन का पूर्ण समर्थन किया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का डैमेज कंट्रोल, PM मोदी का दोस्ताना अंदाज… किस दिशा में जा रहा भारत-अमेरिका रिश्ता? ये बोले एक्सपर्ट
ट्रंप ने पहले भारत और रूस को चीन के हाथों खोने की बात कही थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति का बदला रुख दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती का संकेत दिया. 
विश्लेषकों की क्या है राय?
विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप का बयान अपने लोगों को यह संदेश देने की कोशिश है कि ‘वी हेविंग लॉस्ट इंडिया’ यानी भारत के साथ हमारे संबंध हमने खोए नहीं हैं. हां, एक मुश्किल का दौर इस समय चल रहा है, जिसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है. भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता पर जोर दिया है और कहा कि उसकी विदेश नीति कोई विदेशी ताकत नहीं चलाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News