केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। सोमवार को गांव कासमपुरगढी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा 12 वर्ष में किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। गुणवत्ता युक्त कार्य के लिए तुरतपुर तथा अजीमुल्लानगर के ग्राम प्रधान सहित समूह की महिला सपना देवी और मीनाक्षी देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सहायक विकास अधिकारी इकबाल अहमद द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवीका मिशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा पेंशन एवं सामूहिक विवाह योजना सहित महिला कौशल विकास संबंधी जानकारी दी गई।खंड विकास अधिकारी मनबीर सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। गन्ना समिति के चेयरमैन मलकीत सिंह, भाजपा जिला मंत्री जयवीर सिंह पाँचाल, मंडलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह तथा विनय चौहान के अलावा एडीओ (पंचायत) ललित प्रताप सिंह तथा एडीओ (कृषि) रोहित कुमार सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play