मौत का LIVE वीडियो: भाई गिड़गिड़ाता रहा, पर नीचे नहीं उतरा शंकर… पानी की टंकी से कूदा; दर्दनाक मौत – AajTak

Feedback
राजधानी भोपाल के गुनगा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की पानी की टंकी से कूदने पर दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक के शराब पीने को लेकर परिवार के सदस्यों ने उसे रोका था. इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में युवक गांव के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया. परिजनों ने उसे समझाने और बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने टंकी से कूद गया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुनगा निवासी शंकर अहिरवार, पिता पदम अहिरवार, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शंकर के शराब पीने को लेकर घर में परिजनों के साथ कहासुनी हुई थी. परिवार के सदस्य उसे शराब पीने से मना कर रहे थे, लेकिन युवक इस बात को लेकर नाराज हो गया. देखते ही देखते घर में विवाद बढ़ गया और गुस्से में शंकर घर से निकलकर गांव के समीप बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा.
भाई ने कोशिश की, लेकिन नहीं रोक पाया हादसा
घटना के दौरान युवक का भाई उसे बचाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसे समझाने का प्रयास किया. भाई ने शंकर को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना. इससे पहले कि परिजन उसे सुरक्षित नीचे उतार पाते, युवक ने टंकी से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. देखें VIDEO:- 
गुनगा थाना पुलिस ने कायम किया मर्ग
गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम शंकर लाल अहिरवार ने गांव के पास बनी पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक का घर में शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. उसके भाई ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
घरेलू विवाद ने उजाड़ दिया परिवार
महज 20 वर्ष की उम्र में युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है. शराब पीने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक परिवार ने अपना युवा सदस्य खो दिया. गांव में भी घटना को लेकर दुख और चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News