मौत के बाद भी 7 लोगों के लिए जीवनदाता बने सैनिक राहुल, केरल CM ने की तारीफ – aajtak.in

Feedback
केरलम(केरल) के कोल्लम जिले के 30 वर्षीय सैनिक राहुल राजीव की ब्रेन डेथ के बाद उनके परिवार ने उनके अंग दान करने का फैसला लिया. उनके इस फैसले से सात लोगों को नई जिंदगी मिली. राज्य के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सैनिक राहुल के परिवार की सराहना की है.
सैनिक राहुल राजीव के अंगों को ‘केरल स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइज़ेशन’ (K-SOTTO) के जरिए दान किया गया. सैनिक राहुल राजीव ने हिमाचल प्रदेश में देश की सेवा की थी. केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने X पर पोस्ट करते हुए सैनिक राहुल के परिवार की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि सैनिक के अंगों को समय पर ट्रांसप्लांट सेंटर तक पहुंचाने के लिए केरलम पुलिस ने तिरुवनंतपुरम से तिरुवल्ला तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया. 
Saluting the profound selflessness of Soldier Rahul Rajeev (30) from Kollam, who served our nation in Himachal Pradesh.
In his passing, he gave a new lease of life to 7 people through organ donation via K-SOTTO.

Commend the @TheKeralaPolice for swiftly facilitating the Green… pic.twitter.com/uMwUPA6Z2P
सीएम ने तिरुवनंतपुरम से तिरुवल्ला तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने में तेजी से मदद करने के लिए केरलम पुलिस की भी सराहना की. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. उन्होंने सैनिक राहुल के परिवार के इस फैसले की सराहना करते हुए लिखा, “राहुल की दयालुता की विरासत केरलम को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.”
यह भी पढ़ें: एक को चाकू मारा, दूसरी पर चढ़ाई गाड़ी, अमेरिका में केरल की महिला ने ली दो सहेलियों की जान
बता दें, K-SOTTO केरल में मानव अंग और ऊतक (टिश्यू) दान और ट्रांसप्लांट गतिविधियों को रेगुलेट, कोऑर्डिनेट और सुपरवाइज़ करने वाली राज्य सरकार की मुख्य संस्था है. 30 वर्षीय सैनिक राहुल राजीव की ब्रेन डेथ के बाद उनके परिवार ने अंग दान का फैसला लेकर सात लोगों को एक नई जिंदगी दी है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News