सतीश जोशी, चम्पावत। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जनपद में आगामी दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के इस प्रतिकूल रुख और संभावित आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में 17 अगस्त सोमवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। डीएम ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर बने रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। डीएम ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर जनता मिलन कार्यक्रम के आयोजन की नवीन तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।—
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play