पॉपुलर ऑडियो ब्रांड boAt ने Spotify Premium के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस डील के तहत चुनिंदा boAt प्रोडक्ट्स खरीदने वाले यूजर्स को Spotify Prem …और पढ़ें
boAt ने Spotify Premium के साथ की पार्टनरशिप।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। boAt ने भारत में चुनिंदा ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ एक बंडल म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऑफर लाने के लिए Spotify Premium के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। ये कोलैबोरेशन हार्डवेयर को डिजिटल सर्विसेज के साथ जोड़ने की एक बड़ी कोशिश के तहत कंज्यूमर ऑडियो ब्रांड और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को एक साथ लाता है। इस पार्टनरशिप के साथ-साथ, कंपनियों ने इस ऑफर को प्रमोट करने के लिए एक नया डिजिटल कैंपेन भी शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि इस पार्टनरशिप में एलिजिबल प्रोडक्ट्स के लिए एक बंडल Spotify Premium ऑफर और एक नया डिजिटल कैंपेन शामिल है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, एलिजिबल boAt प्रोडक्ट्स खरीदने वाले यूजर्स को 4 महीने के लिए Spotify Premium का एक्सेस मिलेगा, जिसमें पहले 12 हफ्ते बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के शामिल होंगे। इस बंडल सब्स्क्रिप्शन में यूजर्स को एड-फ्री प्लेबैक, ऑफलाइन डाउनलोड्स और हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इस अनाउंसमेंट के साथ ही Boat और Spotify Premium ने Half the Experience नाम से एक डिजिटल कैंपेन अनवेस किया है। इस एड में म्यूजिशियन Chaar Diwari को एक जानबूझकर अधूरे कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है, जो बंडल ऑफर पर स्विच करते ही नॉर्मल हो जाता है। ये सीक्वेंस इंटररप्टेड प्लेबैक और बंडल लिसनिंग एक्सपीरियंस के बीच के फर्क को दिखाने के लिए तैयार किया गया है।
ये Spotify Premium ऑफर चुनिंदा Boat प्रोडक्ट्स के साथ ही अवेलेबल है। हालांकि, कंपनी ने एलिजिबल डिवाइसेस की पूरी लिस्ट या इस प्रोमोशन की लास्ट डेट का खुलासा अभी नहीं किया है।
खास बात ये है कि boAt ने हाल ही में भारत में Nirvana Eutopia 2 ANC हेडफोन्स 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किए थे। Cosmic Black और Utopian White कलर्स में उपलब्ध इन हेडफोन्स में डुअल ड्राइवर्स, 45dB तक का एडेप्टिव हाइब्रिड ANC, हाई-रेज ऑडियो, 3D स्पैटियल ऑडियो, ब्लूटूथ 5.4, AI-बेस्ड कॉलिंग फीचर्स और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। ये गूगल फास्ट पेयर, फास्ट चार्जिंग और boAt Hearables एप को भी सपोर्ट करते हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने पिछले महीने Boat Sailor Play हेडफोन्स को Boat Sailor Nav स्मार्टवॉच के साथ पेश किया था। 1,499 रुपये की कीमत वाले ये हेडफोन्स बबलगम पिंक, शार्क ब्लू और कोरल ब्लू कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल हैं। इनमें 40mm डायनामिक ड्राइवर्स, Boat सिग्नेचर साउंड ट्यूनिंग, 85dB वॉल्यूम लिमिट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट माइक, मल्टीफंक्शन कंट्रोल्स, सॉफ्ट ईयरकप्स और एडजस्टेबल हेडबैंड मिलता है। boAt का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़ें: TRAI ने लॉन्च किया MyCall एप का नया वर्जन, अब कॉल ड्रॉप और नेटवर्क प्रॉब्लम की करें डायरेक्ट कंप्लेंट