याद है वो Airtel Girl? जो 4G Ad से हो गई रातों-रात मशहूर, कभी प्रभास-कंगना संग की थी बड़ी-बड़ी फिल्में – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Where is 4G Girl Sasha Chettri: आपने इस Airtel Girl को टीवी एड पर जरूर देखा होगा. इस विज्ञापन से यह लड़की कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फेमस हो गई थी. इसने प्रभास से लेकर कंगना रनौत तक की फिल्मों में काम किया. लेकिन अब अचानक से यह बिल्कुल गायब हो चुकी हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.  
आपने कुछ सालों पहले इस Airtel 4G गर्ल को एड करते हुए देखा था. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कहीं इसके पोस्टर्स और टीवी एड्स नजर आते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह लड़की कौन है और क्या करती है.
दरअसल, साल 2015 के आसपास Airtel ने अपना 4G लॉन्च किया. साशा उस समय मॉडलिंग और छोटे-मोटे काम कर रही थीं. उन्होंने इस विज्ञापन में इतना अच्छा काम किया कि हर घर में उनकी पहचान हो गई. बच्चे, बड़े, हर कोई उन्हें “Airtel वाली लड़की” कहकर पुकारने लगा.
साशा बताती हैं कि इस शौहरत को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. उस समय हर जगह साशा का एड चलता था, जिससे लोग कभी कभी परेशान होकर उन्हें ट्रोल करते थे. उनके छोटे बालों को लेकर कमेंट करते थे.
साशा बताती हैं कि उन्होंने इतने ऑडिशन दिए, जिसकी वजह से वे परेशान हो गई. जब उन्हें इस एड के लिए फोन आया तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ. इसी एड ने उन्हें इतना फेमस बना दिया.
इस एड के बाद साशा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उन्हें कई रोल्स के ऑफर मिलने लगे. उन्होंने बॉलीवुड में Katti Batti फिल्म से शुरुआत की, जिसमें कंगना राणावत मुख्य भूमिका में थीं. इसमें छोटी भूमिका थी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो गई.
इसके बाद साशा ने प्रभास जैसे बड़े सुपरस्टार संग उनकी फिल्म Radhe Shyam में काम किया. इसमें पूजा हेगड़े भी थीं. साशा का रोल इसमें भी काफी छोटा था, लेकिन प्रभास संग स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बड़ी बात थी.
बता दें कि साशा चेत्री मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की और एक्टिंग से पहले एड एजेंसी में कॉरीराइटर के रूप में काम करती थी. वहां से उन्हें इतनी ऊंची उड़ान भरने का मौका मिला.
आज साशा चेट्ट्री अभिनय के साथ-साथ संगीत भी बनाती हैं. वे इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. Airtel Girl वाली छवि अब भी उनके साथ है, लेकिन वे अपनी मेहनत से नई पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News