यामाहा के भारतीय पोर्टफोलियो में कई स्पोर्टी मोटरसाइकिल शामिल हैं। खासकर, कंपनी की R15 और R2 सीरीज के कई मॉडल ग्राहकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। कंपनी ने हाल ही में नई R2 को भी लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी छोटी फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिलों की कैटेगरी में बदलाव ला सकती है। रिपोट्स के मुताबिक, कंपनी R15M को बंद कर सकती है। कंपनी के इस कदम से R15 V4 और ज्यादा कैपेसिटी वाली R2 के बीच अंतर और भी साफ हो जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
यामाहा के पोर्टफोलियो में अभी R15M की जगह रेगुलर R15 V4 और R2 के बीच में है। इसमें 155cc इंजन प्लेटफॉर्म के साथ एक्स्ट्रा इक्विपमेंट और प्रीमियम फिनिश मिलती है। अब कंपनी इसे बंद करती है तब लाइनअप में R15 V4 ज्यादा आसान ऑप्सन बन जाएगा। वहीं, बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए R2 का नंबर इसके बाद आएगा। चलिए एक बार कंपनी की R15 और R2 लाइनअप की कीमतें देखते हैं।
इन मोटरसाइकिल की कीमतों की तुलना करें तो R15 S की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपए है। वहीं, R15 V4 की कीमत 1.75 लाख से 1.79 लाख है। R15M की कीमत 1.79 लाख से 2 लाख रुपए के बीच है, जबकि R2 की कीमत 2.30 लाख से 2.40 लाख रुपए है। R2M इस लाइनअप में सबसे महंगी है, जिसकी कीमत 2.53 लाख रुपए है।
कुल मिलाकर R15 M और R2 की कीमतों के बीच बड़ा अंतर नजर आता है। इन कीमतों के हिसाब से सबसे महंगी R15M की कीमत एंट्री-लेवल R2 से करीब 30,000 रुपए कम है। अगर R15M को हटा दिया जाए और बाकी कीमतें वैसी ही रहें, तो सबसे महंगी R15 V4 और एंट्री-लेवल R2 के बीच कीमत का अंतर बढ़कर लगभग 51,000 रुपए हो जाएगा।
R15 की बिक्री भी घट रही
अगस्त 2026 में R15 की बिक्री में बड़ी गिरावट देखेन को मिली। R15 रेंज की कुल बिक्री 7,691 यूनिट रही, जो जुलाई की 10,505 यूनिट से 26.79% कम है। पिछले 6 महीनों में सबसे कम मंथली सेल भी है। इससे पहले, बिक्री 8,133 और 10,505 यूनिट के बीच रही थी। R15M में 155cc इंजन मिलता है, जो 18.4 PS और 14.2 Nm पावर जनरेट करता है। इसक तुलना में R2 का 204cc इंजन 26.5 PS और 19.1 Nm पावर जनरेट करता है। यानी इनके बीच 8.1 PS और 4.9 Nm पावर का अंतर है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play