युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम – Hindustan Hindi News

झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव मिरोना में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मिरोना निवासी गौरी शंकर (42) बेटा सीताराम किसान थे। वह मजदूरी भी करते थे। शुक्रवार को गौरी शंकर घर पर थे। परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। भाई रविशंकर बच्चों बच्चे को स्कूल लेने गया था। तभी गौरी शंकर अंदर के कमरे में गया। वहां उसने रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर तक जब उसकी आहट नहीं हुई तो परिजनों को शंका हुई।
उन्होंने किसी तरह दरवाजा खटखटाया तो वह बंद था। अंदर झांककर देखा तो दंग रह गए। गौरी शंकर का शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भाई रवि शंकर ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अकेले थे। तभी उन्होंने यह कदम उठाया है। कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उनका शव फंदे पर झूल रहा था। वहीं सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद स शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है।बच्चों के सिर से उठा पिता का सायायुवक द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि घर में कोई बात नहीं थी। पता नहीं उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है। ग्रामीणों के अनुसान उनके एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News