युवाओं के भरोसे ही विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा: टेलर – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | मुरैना
भाजपा युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम गर्ग सेवा सदन में हुआ। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह रहे। राष्ट्रीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री सोनू परमार ने की। सोनू परमार ने पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किया।
स्वागत भाषण में सोनू परमार ने कहा, पोरसा से मुरैना तक युवाओं ने गर्मजोशी दिखाई। रात में भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं का आभार जताया। प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा, युवाओं के भरोसे ही विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा। भाजपा 1 लाख युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम करेगी।
उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया। जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने युवाओं से संगठन कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा, भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। राष्ट्रहित में काम करें। भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प लें। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, यह वही चंबल है। यहां का युवा सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करता है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार यादव, योगेश पाल गुप्ता, पूर्व विधायक राकेश मावई, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री धीरज पचौरी ने किया। आभार जिला महामंत्री अजयवीर यादव ने जताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News