बिलासपुर | सीएमडी कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के विजन पर अपने विचार साझा किए।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक सेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया। शासी निकाय अध्यक्ष डॉ. संजय दुबे ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता पर जोर दिया। अटल यूनिवर्सिटी के समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा और कौशल संवर्धन का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केके. जैन ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, उप प्राचार्य डॉ. केके शुक्ला, डॉ. विभा सिंह, डॉ. एके दुबे, डॉ. आरके शुक्ला, डॉ. विनीत नायर, डॉ. राजकुमार पंडा, रोहित लहरे, दीपक सेठ, विजय अरोरा, डॉ. यशस्वी मिश्रा, प्याली दत्ता और मोनालिका साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.