यूक्रेन वॉर, US मिडटर्म चुनाव और शेख हसीना के पासपोर्ट पर क्या बोला विदेश मंत्रालय? जानिए बड़ी बातें – AajTak

Feedback
‘अमेरिका में हुए मिड-टर्म इलेक्शन वहां का इंटरनल मैटर हैं और इससे नई दिल्ली और वाशिंगटन के रिश्तों पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.‘ विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को कहा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-अमेरिका पार्टनरशिप को वॉशिंगटन में मजबूत बायपार्टिसन सपोर्ट हासिल है और दोनों पक्ष इसे और बढ़ाने के लिए कमिटेड हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान MEA ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के पासपोर्ट एप्लीकेशन के मुद्दे पर कहा कि इस सवाल को बांग्लादेश हाई कमीशन से पूछना बेहतर होगा, क्योंकि वे इस पर ज्यादा जानकारी दे सकेंगे.
वहीं, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख को दोहराते हुए MEA ने कहा कि डायलॉग और डिप्लोमेसी ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है. हाल के महीनों में पीएम मोदी ने भी यह बात साफ की है कि अब इस जंग को जल्द खत्म होना चाहिए. भारत दोनों देशों के साथ लगातार संपर्क में है और अपने आइडिया शेयर कर रहा है. 
रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘आप जानते हैं कि कल PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की थी. दोनों नेताओं ने अपने नजरिए, मानवीय संकट और इस संघर्ष को खत्म करने के विचारों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत संघर्ष को खत्म करने में मदद करने के लिए तैयार है.’
हॉर्मुज में बिना रुकावट आवाजाही की मांग
होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के सुरक्षित, आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही की मांग लगातार करते आ रहे हैं. हम सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं ताकि आम नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमले न हों. इसमें भारतीय झंडे वाले जहाज और भारतीय नाविक भी शामिल हैं.’
नेपाल के पीएम की भारत यात्रा को लेकर प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने नेपाल के पीएम को विजिट का इनविटेशन भेजा है. यात्रा की तारीखों पर बातचीत चल रही है और डेट्स फाइनल होते ही इसकी जानकारी दी जाएगी. दोनों देशों के बीच काफी मजबूत और व्यापक संबंध हैं, इसलिए आपसी हित के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
इस बीच, ढाका की झुग्गी-बस्तियों से चीनी व्लॉगर्स के कथित तौर पर लाइवस्ट्रीमिंग किए जाने पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं. किसी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं. जहां तक ढाका को दिल्ली के रूप में दिखाने के लिए बाहरी लोगों को पैसे देकर इस्तेमाल करने की बात है, तो इस तरह के झूठे नैरेटिव फैलाने से केवल उन्हीं लोगों की विश्वसनीयता कम होती है जो ऐसा कर रहे हैं और जो लोग इसके पीछे हैं. मैं संबंधित अधिकारियों से आग्रह करूंगा कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें.’
#WATCH | Delhi: On Quad, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “Recently, you would have seen that we’ve had several high-level engagements of the Quad Summit. We also had a foreign ministers’ meeting on the sidelines of the G20 meeting in Atlanta. We will keep you informed of other high-level meetings of the Quad, including at the summit level.”
इसके साथ ही क्वाड पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हाल ही में आपने देखा होगा कि क्वाड समिट के तहत कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं. अटलांटा में G20 बैठक के दौरान विदेश मंत्रियों की भी एक बैठक हुई थी. हम आपको क्वाड की अन्य उच्च-स्तरीय बैठकों, जिसमें समिट स्तर की बैठकें भी शामिल हैं, के बारे में जानकारी देते रहेंगे.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News