ट्रांस हिंडन, अफजल खान। करहेड़ा स्थित पृथ्वीराज चौहान मैदान में शनिवार को समस्त सवर्ण समाज एवं क्षत्रिय करणी सेना ने यूजीसी के जारी नए इक्विटी/समानता विनियमों के विरोध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों ने इन विनियमों को असंवैधानिक और एकतरफा बताते वापस लेने की मांग की। समस्त सवर्ण समाज एवं क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि विनियमों के उद्देश्य से सामान्य (अनारक्षित) वर्ग को पूरी तरह बाहर रखा गया है, जो सीधे तौर पर संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर कोई दंडात्मक प्रावधान न होने से इस कानून का दुरुपयोग बढ़ेगा, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में भय, संदिग्ध माहौल उत्पन्न होगा।
उन्होंने इन नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने, अनारक्षित वर्ग को भी विधिक संरक्षण देने, झूठी शिकायतों पर सख्त सजा का प्रावधान करने तथा एंटी-रैगिंग एक्ट को दोबारा प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play