झांसी में चोरी के आरोप में बेटे के पकड़े जाने के बाद पिता ने रविवार सुबह 10 बजे सुसाइड कर लिया। युवक के भाई का आरोप है- 8 जुलाई को बेटे को पुलिस पकड़कर ले गई थी। तब से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। चौकी-थाने से भी बेटे के बारे में जानकारी नहीं मिल पा
इस वजह से उसके पिता टेंशन में थे। रविवार सुबह 10 बजे उन्होंने घर पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान दोपहर लगभग 1 बजे उनकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि बेटे को रविवार तड़के लगभग 4 बजे सोलर प्लांट के तार चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी परिवार को दी गई थी। पिता ने घर में विवाद के बाद जहर खाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से 7.80 लाख का फ्रॉड
नोएडा में 69 साल के बुजुर्ग फेसबुक पर दिखे पीएनबी क्रेडिट कार्ड के विज्ञापन के झांसे में आकर 7.80 लाख रुपये गंवा बैठे। पीड़ित की शिकायत पर रविवार रात करीब 8 बजे साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रतीक फेडोरा सोसाइटी निवासी राजेश सरीन ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2025 को फेसबुक पर उन्हें पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया।
विज्ञापन देखने के कुछ देर बाद उनके पास वाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा प्रतिनिधि बताया और क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही।
आरोपी ने राजेश को एक ऑनलाइन फॉर्म भेजा। फॉर्म भरने के दौरान उनसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी ले ली गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उनके पीएनबी के तीन बचत खातों से चार अलग-अलग लेनदेन में कुल 7.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.