Census: गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जनगणना शुरू होने वाली है. 2027 की जनगणना के लिए जनसंख्या की गिनती 1 दिसंबर 2026 से शुरू की जाएगी और यह 4 जनवरी 2027 तक चलेगी. भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा शनिवार को जारी एक गजट नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन 4 राज्यों में यह प्रक्रिया समय से पहले शुरू की जा रही है. गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2027 तक खत्म होने वाला है.
भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से कहा गया है कि गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड राज्य के बर्फबारी वाले इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में जनसंख्या की जनगणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी, जिसके बाद 5 जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक एक रिविजनल राउंड (पुनरीक्षण चरण) होगा. 2027 की जनगणना की रेफरेंस डेट 5 जनवरी 2027 को रात 12:00 बजे होगी.
नोटिफिकेशन में आगे कहा गया, “केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले नॉन-सिंक्रोनस इलाकों और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड राज्यों के बर्फबारी वाले नॉन-सिंक्रोनस इलाकों के लिए, रेफरेंस डेट 1 अक्टूबर 2026 को रात 12:00 बजे (00:00 घंटे) होगी.
जनगणना के दौरान 40 सवाल पूछे जाएंगे. सरकार ने इन सारे सवालों की लिस्ट जारी कर दी है. पहली बार है जनगणना में अपनी जाति भी बतानी होगी. इसके अलावा इसमें वैवाहिक स्थिति, पत्नी या पत्नी का नाम, माता-पिता का का नाम, राष्ट्रीयता, माता पिता की डीटेल, मातृभाषा, अन्य भाषाओं की जानकारी, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. कमाई का जरिया,जन्म स्थान और स्थायी निवास से जुड़ी जानकारियां भी पूछी जाएंगी.
पिछले महीने जारी एक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों में जनसंख्या की गणना एक सितंबर से 30 सितंबर तक की जाएगी. जून 2025 को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया था कि लद्दाख, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च 2027 होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED