यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में एआई अनुवाद से दूर हुई भाषाई बाधा – Hindustan

लखनऊ, विशेष संवाददाता
विदेशी निवेश को सुगम बनाने के लिए इन्वेस्ट यूपी अब भारत सरकार के एआई संचालित बहुभाषी प्लेटफॉर्म ‘भाषिणी’ का उपयोग कर अपनी राह आसान कर रहा है। यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में इस साझेदारी का सफल क्रियान्वयन देखने को मिला, जहां ‘भाषिणी’ की रियल-टाइम अनुवाद तकनीक ने भारतीय और जापानी प्रतिनिधियों के बीच भाषा की बाधा को पूरी तरह खत्म कर दिया।
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब हिंदी में सभा को संबोधित किया, तब ‘भाषिणी’ के श्रुतलेख फीचर के माध्यम से उनके भाषण का रियल-टाइम जापानी भाषा में सटीक अनुवाद और ट्रांसक्रिप्शन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अंग्रेजी संबोधन का भी जापानी भाषा में त्वरित अनुवाद किया गया। प्लेटफॉर्म ने हिंदी, अंग्रेजी और जापानी के बीच द्विपक्षीय संवाद को सहज बनाया, जिससे दोनों देशों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी भाषाओं में प्रभावी ढंग से चर्चा कर सके। इस पूरी प्रक्रिया के केंद्र में ‘श्रुतलेख’ तकनीक रही, जिसने रियल-टाइम स्पीच-टू-टेक्स्ट की सुविधा प्रदान कर इस बहुभाषी संवाद को सफल बनाया。
‘भाषिण’ ने वैश्विक निवेश संवाद में एआई की भूमिका बढ़ाई
इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया ‘भाषिणी’ डिवीजन की ओर से संचालित भाषिणी प्लेटफॉर्म ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में पारंपरिक अनुवाद से आगे बढ़कर बहुभाषी संवाद को सुगम बनाया। इसने विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, नवाचार, कौशल विकास और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा के दौरान भाषाई बाधाओं को समाप्त किया। वर्तमान में 800 से अधिक सरकारी वेबसाइटों को सशक्त बना रहा भाषिणी प्रतिदिन 2.4 करोड़ से अधिक और अब तक 9 अरब से अधिक एआई इन्फरेंस प्रोसेस कर चुका है। यह 36 भारतीय लिखित, 23 भारतीय वॉयस और 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट कर वैश्विक निवेश और डिजिटल सेवाओं में भाषा एआई की भूमिका को नए आयाम दे रहा है。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News