यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 15 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, जानिए अब कौन कहां – Live Hindustan

UP News: यूपी की योगी सरकार ने सोमवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें एक महानिरीक्षक भी शामिल हैं। प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और एसपी ग्रामीण को भी बदला गया है।
तबादला लिस्ट के अनुसार राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में तैनाती दी गई है। श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा से सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक, महोबा से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है। राजेश कुमार-।। को पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी से सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।
अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। ईलामारन जी. को पुलिस अधीक्षक, मऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा बनाया गया है। डॉ दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, जालौन से सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया है।
राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक, बहराइच से सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर बनाया गया है। सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक, रामपुर भेजा गया है।
डॉ दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। निपुण अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद भेजा गया है। कमलेश बहादुर को सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाया गया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बहराइच नियुक्त किया गया है। लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, अमरोहा भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया है।
शशांक सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, महोबा भेजा गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, चन्दौली बनाया गया है।
सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी भेजा गया है। मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर नियुक्त किया गया है।
आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ बनाया गया है। अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर भेजा गया है। महादिक अक्षय संजय को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को देख रहे हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं। पत्रकारिता में 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। सिटी टीम का नेतृत्व भी किया। बीकॉम में ग्रेजुएट और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर रिपोर्टिंग भी की है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News