IPL 2026 RR vs CSK Live: बड़ी मुश्किल में चेन्नई, 20 रन से पहले गिरे 3 विकेट; राजस्थान पूरी तरह से हावी – ABP News

आईपीएल 2026 के तीसरे लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. यह मुकाबला 30 मार्च, सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने की खबर है. 
धोनी को लेकर सीएसके ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह इंजरी के चलते करीब 2 हफ्तों तक नहीं खले सकेंगे. इसके बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि धोनी शुरुआती करीब 6 मैचों से बाहर रहेंगे. 
वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी को लेकर आई रिपोर्ट में बताया गया कि वह टीम के लिए शुरुआती 2-3 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए बड़ा सिरदर्द होगी. इन खिलाड़ियों के बगैर टीम की प्लेइंग 11 काफी कमजोर दिख सकती है. धोनी का अनुभव, जबकि ब्रेविस की ताबड़तोड़ बैटिंग टीम के लिए कारगर साबित हो सकती थी. 
राजस्थान और चेन्नई दोनों ही टीमें बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगी. पहले राजस्थान में खेलने वाले संजू सैमसन ट्रेड के जरिए चेन्नई का हिस्सा बन चुके हैं. संजू की जगह राजस्थान में रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई है, जो पहले चेन्नई का हिस्सा थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के लिए यह बदलाव कैसे साबित होते हैं. 
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी. 
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने. 
चेन्नई को सातवां झटका 11वें ओवर में 74 रन पर कार्तिक शर्मा के रूप में लगा. कार्तिक ने 15 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 18 रन स्कोर किए. अब नूर अहमद बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं. यहां से देखना दिलचस्प होगा कि टीम कितने रन बोर्ड पर लगा सकती है. 
10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 70 रन हो गया है. टीम के लिए क्रीज पर मौजूद कार्तिक शर्मा 16 रन पर खेल रहे हैं. इसके अलावा जेमी ओवरटन 08 रन पर पहुंच गए हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News