देवशयनी एकादशी पर धर्मनगरी के विभिन्न मंदिरों -देवालयों में शनिवार को भक्ति की रसधारा बहती हुई नजर आई। एक ओर आस्था और श्रद्धा से भक्त मंदिरों में आराध्य ठाकुर जी का पूजन -अर्चन करते दिखाई दिए तो दूसरी ओर पंचकोसिय परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ भी अर्जित किया। नगर के सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधा दामोदर मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधारमण मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, रंगनाथ मंदिर, प्रेम मंदिर, ठाकुर राधा सनेहबिहारी मंदिर आदि में एकादशी के चलते सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ता नजर आया। जहां श्रद्धालु भक्तजन अपने प्रभु से लाड़ लड़ाते दिखे।
हर कोई अपने आराध्य की मनोहारी छवि को निहारने के साथ ही उसे आखों में समाने की कामना कर रहा था। भक्ति भाव से भाव- विभोर भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक आस्था व श्रद्धा के साथ मंदिर- देवालयों में श्रद्धालुओं ने जमकर ठाकुरजी का गुणगान किया। वहीं हरिनाम संकीर्तन करते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने पंचकोसिय परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे- राधे, जय श्रीकृष्ण के उदघोष से गुंज रहा था। आस्थावान भक्तों ने मंदिर क्षेत्रों में साधु संतों, भिक्षुओं, जरूरतमंद लोगों एवं ब्राह्मणों को दान भी किया। परिक्रमा मार्ग में सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के तत्वावधान में संरक्षक पंडित सत्यभान शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, संजीव कृष्ण ठाकुरजी आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play