नोएडा डीआईओएस प्रोन्नत होकर मथुरा डाइट प्राचार्य बने – Hindustan

नोएडा में डीआईओएस रहे धर्मेंद्र शर्मा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा का प्रिंसिपल बनाया गया है। जेडी मुकेश अग्रवाल के स्थानांतरण होने के बाद पद रिक्त पड़ा था। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन को प्रमोशन देकर डाइट पर वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। दोनों शिक्षाविदों के नेतृत्व में डाइट मथुरा को नई दिशा मिलेगी, ऐसी लोगों में उम्मीद जगी है। स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों का कहना है कि नवीन प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता गण अभिनव पहल कर छात्रों के हित में निर्णय लेंगे। ताकि उनका भविष्य संवर सके। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने डाइट प्राचार्य से अनुरोध करते हुए ऐसे छात्रों के हित में पुन विकल्प भरवाकर नए सिरे से स्कूल आवंटित करने को आग्रह किया है।
ताकि उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू पूर्ण हो सके। छात्रों का कहना है कि मथुरा डाइट में 2024 में 1300 छात्र आज तक परीक्षा से वंचित हैं। क्यों कि उन छात्रों को दोबारा इंटर्नशिप का मौका नहीं दिया गया था । जबकि समय रहते दिया भी जा सकता था। बताते चले डाइट प्राचार्य धर्मेंद्र नोएडा डीआईओएस से प्रोन्नत होकर डाइट प्रिंसिपल (डीडीआर) बनाए गए हैं। वही खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन को वरिष्ठ प्रवक्ता( इक्विवलेंट बीएसए) बनाया गया है। सुमन फरह और मथुरा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News