गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में डीबीटी स्टार कॉलेज योजना एवं अनुदीप फाउंडेशन की तरफ से 50 घंटे के एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर एजुकेटर्स का शनिवार को समापन हुआ। 15 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एआई के शिक्षण, शोध एवं शैक्षणिक प्रशासन में उपयोग से संबंधित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. आमोद कुमार, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. उमेश गुप्ता, प्रो. चंद्र प्रकाश सिंह, प्रो. महेश यादव तथा डॉ. नितिन बख्शी सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने फीडबैक में कहा कि एआई शिक्षकों के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली उपकरण है।
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का द्वार खोल रही है।एआई शिक्षण, शोध, मूल्यांकन एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, सरल और गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि नई तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार प्रशिक्षण, डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के समन्वयक प्रो. अवनीश मौजूद रहे। संचालन अनुदीप फाउंडेशन के प्रशिक्षक राहुल पांडे ने किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play