Feedback
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक भवन में हुई. विस्फोट इतना तेज था कि बिल्डिंग की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए.
घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ है या नहीं.
फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है.
(खबर अपडेट की जा रही है)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू