बहजोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालयों में परीक्षार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को 5 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। जिले के 16 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त तथा करीब 180 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि नियमित और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विद्यालयों को परीक्षार्थियों का ऑनलाइन विवरण परिषद के पोर्टल पर 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा। व्यक्तिगत अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर विद्यालय के माध्यम से जमा कर सकेंगे। संबंधित शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ परीक्षा शुल्क भी निर्धारित केंद्र पर जमा करना अनिवार्य होगा। संस्थानों को समस्त विद्यार्थियों का शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से 10 अगस्त तक जमा करना होगा.
बहजोई। परिषद के निर्देशों के मुताबिक हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए 500 रुपये तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत विद्यार्थियों के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में हाईस्कूल के लिए 706 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 800 रुपये जमा करने होंगे.
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक ऑनलाइन विवरण अपलोड करने की सुविधा रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों और प्रधानाचार्यों से समय से सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है, जिससे परीक्षा आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play