यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ और कथित टेरर फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को 13 स्थानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई है.
लखनऊ जोनल ऑफिस ने इस नेटवर्क से जुड़े ECIR नंबर ECIR/LKZO/14/2024 के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत आज 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.
बता दें, यह मामला उत्तर प्रदेश ATS द्वारा दर्ज की गई एक FIR से जुड़ा है. यह FIR एक ऐसे संगठित सिंडिकेट के बारे में है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए नकली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके पुनर्वास में मदद करने में शामिल था.
शुरुआती जांच से एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है जिसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये संस्थाएं कथित तौर पर भारी मात्रा में विदेशी चंदा प्राप्त करती थीं और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक खातों, ‘म्यूल अकाउंट्स’ और कई स्तरों वाले लेन-देन के जरिए उस पैसे को दूसरी जगहों पर भेजती थीं.
जांच में संदिग्ध लाभार्थियों को नकद निकासी और छोटी रकम के ट्रांसफर का इस्तेमाल किए जाने के संकेत भी मिले हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News